मुख्य सामग्री पर जाएं
  हमारे बारे में संपर्क RSS
ताज़ा खबर
 

कम्बख्त इश्क के 10 साल बाद ‘गुड न्यूज’ में अक्षय कुमार और करीना कपूर फिर एक साथ

कम्बख्त इश्क के 10 साल बाद ‘गुड न्यूज़’ में अक्षय कुमार और करीना कपूर एक साथ
कम्बख्त इश्क के 10 साल बाद पहली बार अक्षय कुमार और करीना कपूर एक साथ 'गुड न्यूज (Good Newwz)' में फिर से नजर आने वाले हैं। 10 साल बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आयेगी फिल्म ‘गुड न्यूज़’ का स्पेशल होना तो बनता ही है और फिल्म खास भी है।

आयुष्मान खुराना की “विक्की डोनर” के बाद बॉलीवुड में इस टॉपिक पर बनने वाली यह पहली कॉमेडी फिल्म है जिसके लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। आप भी अगर फिल्म देखने का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपकी उत्सुकता और बढ़ने वाली है। क्योंकि गुड न्यूज़ 27 दिसम्बर को रिलीज़ होने जा रही है।

आपको बता दें की राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म गुड न्यूज़ एक कॉमेडी - ड्रामा फिल्म है जो की कहानी है 2 शादीशुदा जोड़ों की जिसमे से एक जोड़ी अक्षय कुमार और करीना कपूर तथा दूसरी जोड़ी दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी की है।

फिल्म की कहानी में दोनों जोड़े आईवीऍफ़ तकनीक के ज़रिये माता-पिता बनने का सुख पाना चाहते हैं मगर एक जैसा सरनेम होने के कारण दोनों की पत्नियाँ एक दुसरे के पतियों के स्पर्म से प्रेग्नेंट हो जाती हैं।

Dharmen Bhambu
Dharmen Bhambu

InspectSpot Media संवाददाता