मुख्य सामग्री पर जाएं
  हमारे बारे में संपर्क RSS
ताज़ा खबर
 

KGF Chapter 2 का फर्स्ट लुक 21 दिसंबर को रिलीज

KGF Chapter 2 का फर्स्ट लुक 21 दिसंबर को रिलीज
सैंडलवुड: कन्नड़ फिल्म की मशहूर हिट फ्रैंचाइजी ‘केजीएफ चैप्टर 1’ की अगली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। पिछले साल रिलीज हुई कन्नड़ एक्टर यश (नवीन) स्टारर फिल्म ‘KGF Chapter 1’ ने फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी। एक साल बाद 21 दिसंबर को ही ‘KGF Chapter 2’ का फर्स्ट लुक जारी होने जा रहा है।

फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह जानकारी दी की KGF 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर 21 दिसंबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर रिलीज होगा।

KGF 2 में संजय दत्त अधीरा की भूमिका में नजर आएंगे हाल में रिलीज हुई ‘पानीपत’ में अफगान राजा अहमद शाह अब्दाली के रूप में अपने अभिनय के लिए बहुत सहराना मिली, वहीं ‘केजीएफ 2’ में अधीरा के रूप में अपनी नकारात्मक भूमिका के साथ फिर से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

फिल्म ‘केजीएफ 2’ को प्रशांत नील डायरेक्ट करेंगे और इस फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किलागंदुर हैं। KGF 2 में यश, संजय दत्त और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2020 के मई – जून माह में रिलीज होगी। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है।

KGF 2 को कन्नड़ (मूल भाषा) में बनाया गया है, इसे तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया जाएगा। ‘केजीएफ चेप्टर 1’ हिंदी में देशभर में 1500 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी।


Dharmen Bhambu
Dharmen Bhambu

InspectSpot Media संवाददाता