मुख्य सामग्री पर जाएं
  हमारे बारे में संपर्क RSS
ताज़ा खबर
 

विराट कोहली ने साक्षी चौधरी को ओलंपिक क्वालीफायर पर दी बधाई

विराट कोहली ने साक्षी चौधरी को ओलंपिक क्वालीफायर पर दी बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मुक्केबाज साक्षी चौधरी को एशिया-ओशिनिया ओलंपिक क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करने पर ट्विटर पर बधाई दी।

ट्विटर पर कोहली ने लिखा, "साक्षी चौधरी को उनके शानदार प्रदर्शन और #OlympicQualifiers के लिए चुने जाने पर बधाई।"

साक्षी चौधरी ने शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में 57 किग्रा भार मुक्केबाजी वर्ग में सोनिया लाथेर को हराया। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी और सिमरनजीत कौर दोनों ने ही महिला मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर ट्रेल्स में अपने-अपने अंतिम मुकाबले जीते।

चौधरी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग के उनके शानदार प्रदर्शन से सोनिया लाथेर को 9-1 से हराया, वहीं सिमरनजीत ने 60 किलोग्राम वर्ग में महिला मुक्केबाजी के अंतिम दौर में एल सरिता देवी को 8-2 से हराया।

अगले साल फरवरी में चीन में होने वाले एशिया-ओशिनिया ओलंपिक क्वालीफायर के लिए चौधरी और सिमरनजीत को अब सेंसेशन मैरी कॉम (51 किग्रा), लवलीना बोरगोहिन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा), भारतीय मुक्केबाजी टीम में शामिल किया जायेगा।

वही दूसरी और छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरी कॉम (51 किग्रा) ने निखत को हराया।

Dharmen Bhambu
Dharmen Bhambu

InspectSpot Media संवाददाता