शाहपुरा: राजस्थान में पाले से फसलों को बचाने के लिए किसानो ने अजीब तरीका अपनाया है। रातभर कड़ाके की ठंड और पाला पड़ने से फसल खराब हो रही है।
शाहपुरा जिले के किसान इस कड़ाके की ठंड और पाला से फसलों को बचाने के लिए खेतों में प्लास्टिक की चादर बिछा रहे हैं। पड़ने से फसल खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि पाला पड़ने से हरी भरी फसल जलने लगी हैं। खेतों में सुबह चारों तरफ बर्फ की परतें जमी नजर आती हैं जिसकी वजह से फसलें तबाह हो गईं है। किसान खेतों में प्लास्टिक की चादर बिछाकर फसलों को बचा रहे हैं।
पाले के कारण फसलों के नुकसान को देखते हुए किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। जिले के ग्रामीणों ने बताया की रायसर, बहलोड़, सामरेड़ सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार रात में शीतलहर चलने से खेतों में बर्फ की मोटी परतें जमने के कारण चारों तरफ सफेद ही सफेद नजारा दिख रहा है।जिससे फसले मुरझाने लगी हैं पेड़ पौधे जलने लगे हैं।
पाला पड़ने के कारण सब्जियाँ पूरी तरह खराब हो गई हैं अन्य फसलें सरसों, मटर, जौ, चना आदि भी पाले की चपेट में है। रात में किसान खेतों में प्लास्टिक की चादर बिछा कर फसलों का बचाव कर रहे है।
