मुख्य सामग्री पर जाएं
  हमारे बारे में संपर्क RSS
ताज़ा खबर
 

राजस्थान में पुराने वेतनमान वालों का DA 14% बढ़ा: पांचवें वेतनमान में 497%, 1 दिसंबर को वेतन के साथ भुगतान

राजस्थान सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान में चल रहे राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 14 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। वृद्धि के बाद पांचवें वेतनमान वालों का महंगाई भत्ता 483 प्रतिशत से बढ़कर 497 प्रतिशत हो जाएगा।

वित्त विभाग के अनुसार बढ़ा हुआ भत्ता जुलाई माह से लागू माना जाएगा, लेकिन जुलाई से बढ़े हुए एरियर की राशि नकद नहीं दी जाएगी। यह राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि (GPF) खातों में जमा की जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि का नकद भुगतान 1 दिसंबर को वेतन के साथ किया जाएगा, जिसमें उस माह का भत्ता भी 497 प्रतिशत की दर से मिलेगा।

इस फैसले से पांचवें-छठे वेतनमान से जुड़े राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई दर से वेतन और पेंशन संबंधी राशियों में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।

Dharmen Bhambu
Dharmen Bhambu

InspectSpot Media संवाददाता