लद्दाख  खारदुंग में हिमस्खलन 3 टूरिस्ट की लाशें मिलीं 7 लापता - InspectSpot Media

Friday, January 18, 2019

लद्दाख  खारदुंग में हिमस्खलन 3 टूरिस्ट की लाशें मिलीं 7 लापता

लद्दाख  खारदुंग में हिमस्खलन 3 टूरिस्ट की लाशें मिलीं 7 लापता


श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के खारदुंग ला दर्रे पर शुक्रवार को हुये हिमस्खलन में दबकर 3 पर्यटकों की मौत हो गयी और 7 अन्य लोग लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लेह में समुद्रतल से 18400 मीटर ऊंचाई पर स्थित खारदुंग ला दर्रे पर सुबह हिमस्खलन हुआ। 

Deadly-avalanche-in-Ladakh-Kharadung-7-missing

पर्यटकों के 4 वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उनमें सवार 10 लोग कई फुट बर्फ के नीचे दब गये। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से बचाव के लिये टीमों को भेजा गया।
बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर भी लगाये गये हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक 3 पर्यटक के शव निकाल लिए गएहैं।मौसम विभाग ने शनिवार से एक हफ्ते तक राज्य में हल्की से भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। खारदुंगला पास लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी है जो कि 18,380 फीट की ऊंचाई पर है।

दरअसल आज सुबह करीब 7 बजे लद्दाख के खारदुंगला में बीच सड़क पर बर्फ का पहाड़ गिर गया, जिसकी चपेट में कई पर्यटक आ गए।खारदुंगला दर्रे पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है, जहां तापमान माइनस 15 से भी कम है। 


इस हिमस्खलन की चपेट में आए पर्यटकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में जमकर बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। सेना और पुलिस के जवान बर्फ में दबे लोगों को तलाश रहे हैं। 

इससे पहले 3 जनवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हिमस्खलन में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 

Read other related articles

Also read other articles

© Copyright 2019 InspectSpot Media | All Right Reserved