ताण्हाजी द अनसंग वॉरियर, पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई - InspectSpot Media

Sunday, January 12, 2020

ताण्हाजी द अनसंग वॉरियर, पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई

ताण्हाजी द अनसंग वॉरियर, पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई

ताण्हाजी द अनसंग वॉरियर
अजय देवगन स्टारर ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर (गुमनाम योद्धा) फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

अजय देवगन के फैंस लंबे समय उनकी फिल्म ताण्हाजी का इंतजार कर रहे थे ताण्हाजी 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी 15 करोड़ के ऊपर रहा।

ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर ने रिलीज़ के पहले दिन लगभग 15.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह जानकारी अजय देवगन फैंस को दी। ताण्हाजी को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ के पार जाएगी। अब तरण आदर्श द्वारा जारी किए गए आंकड़े देखकर इस बात में कोई आश्चर्य नहीं कि फिल्म ताण्हाजी ने पहले दिन 15 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया है।

अजय देवगन को बता दे की ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर साथ अजय देवगन ने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है ताण्हाजी अजय की 100वीं फिल्म है। इस फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी हैं। क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने फिल्म ताण्हाजी को काफी स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव रिव्यूज दिए हैं।

ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर 4540 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज़ 


ताण्हाजी को देशभर में कुल 3880 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था। इनमें 2डी ओर 3डी दोनों स्क्रीन्स शामिल थे जो कि हिंदी और मराठी दोनों भाषों में थी। वहीं विदेश में फिल्म को 660 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था। यानी कुल मिलाकर फिल्म ताण्हाजी को 4540 स्क्रीन्स पर 10 जनवरी को रिलीज़ किया गया था।

Read other related articles

Also read other articles

© Copyright 2019 InspectSpot Media | All Right Reserved