Thursday, January 24, 2019

सवर्ण वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण और 23000 नौकरियां देगा भारतीय रेलवे


देश के सवर्ण वर्ग के गरीबों को सरकार द्वारा शिक्षा व सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण मिलने के बाद भारतीय रेलवे पहला ऐसा सरकारी विभाग बनने जा रहे है जो जनरल वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण के तहत नौकरी उपलब्ध करवाएगा। 

Indian-Railways-to-give-10-percent-reservation-and-23000-jobs
इसकी जानकारी देते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 2 सालों में 23 हजार नौकरियों को आरक्षित करेगी। उन्होंने कहा कि यह वर्तमान में एससी एसटी जैसे दूसरे वर्गों के लिए उपलब्ध आरक्षण को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे अगले छह महीनों में 1 लाख 31 हजार और अगले दो सालों में करीब 1 लाख कर्मचारियों की भर्ती करेगा। रेलवे में 2 लाख 82 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। 

उन्होंने कहा, "1.50 लाख लोगों की भर्ती की प्रक्रिया बहुत आगे बढ़ चुकी है। करीब 2 से ढाई महीने में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके अलावा करीब 2.25-2.50 लाख लोगों को रोजगार देने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि रिटायर होने वाले स्टाफ के बदले अडवांस में भर्ती की जाएगी। हमारा मकसद अगले 2 सालों में 4 लाख नौकरियां उपलब्ध करवाना है। गोयल ने कहा कि हम भर्ती के लिए पहले की प्लान कर रहे हैं इस वजह से रेलवे में कोई भी पद खाली नहीं रहेगा। 

आपको बता दें कि सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यह आरक्षण केंद्र और राज्य सरकारों की नौकरियों और उच्चतर शिक्षा संस्थानों में प्राप्त होगा।

Saturday, January 19, 2019

पद्मावत के बाद अब कंगना रनौत की मणिकर्णिका विवादों में


राजस्थान: दीपिका पादुकोण की पद्मावत के बाद, कंगना रनौत की मणिकर्णिका मूवी रिलीज़ होने से पहले विवादों में आ गयी है और मूवी को लेकर करणी सेना एक बार फिर जाग गयी है।

जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी है, करणी सेना ने फिल्म की रिलीज का विरोध किया। करणी सेना का आरोप है कि रानी लक्ष्मीबाई के ब्रिटिश अफसर संग रिलेशन पर आपत्ति है। उनका दावा है कि मूवी में रानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो सभ्यता के खिलाफ है।
 
bafter-Padmavat-Kangna-Runout-Manikarnika-controversy


करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा, बार-बार हमने देखा है कि फिल्ममेकर्स किसी उद्देश्य के साथ खास सीन्स को दिखाने की स्वतंत्रता लेते हैं। ये सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुखदेव सिंह ने कहा, कंगना रनौत की मणिकर्णिका भी ऐसे ही अंजाम भुगतेगी। हमने निर्माताओं से बात कर कहा कि वे हमें रिलीज से पहले फिल्म दिखाए। अगर वे हमें दिखाए बिना मूवी रिलीज कर देते हैं तो हम प्रॉपर्टी तोड़ेंगे और इसके उत्तदायी हम नहीं होंगे।

मणिकर्णिका मूवी को लेकर कंगना रनौत ने भी करणी सेना को तीखे तेवर दिखाये हैं उन्होंने कहा, मैं भी राजपूत हूं, बर्बाद कर दूंगी।

Friday, January 18, 2019

लद्दाख  खारदुंग में हिमस्खलन 3 टूरिस्ट की लाशें मिलीं 7 लापता


श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के खारदुंग ला दर्रे पर शुक्रवार को हुये हिमस्खलन में दबकर 3 पर्यटकों की मौत हो गयी और 7 अन्य लोग लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लेह में समुद्रतल से 18400 मीटर ऊंचाई पर स्थित खारदुंग ला दर्रे पर सुबह हिमस्खलन हुआ। 

Deadly-avalanche-in-Ladakh-Kharadung-7-missing

पर्यटकों के 4 वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उनमें सवार 10 लोग कई फुट बर्फ के नीचे दब गये। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से बचाव के लिये टीमों को भेजा गया।
बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर भी लगाये गये हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक 3 पर्यटक के शव निकाल लिए गएहैं।मौसम विभाग ने शनिवार से एक हफ्ते तक राज्य में हल्की से भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। खारदुंगला पास लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी है जो कि 18,380 फीट की ऊंचाई पर है।

दरअसल आज सुबह करीब 7 बजे लद्दाख के खारदुंगला में बीच सड़क पर बर्फ का पहाड़ गिर गया, जिसकी चपेट में कई पर्यटक आ गए।खारदुंगला दर्रे पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है, जहां तापमान माइनस 15 से भी कम है। 


इस हिमस्खलन की चपेट में आए पर्यटकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में जमकर बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। सेना और पुलिस के जवान बर्फ में दबे लोगों को तलाश रहे हैं। 

इससे पहले 3 जनवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हिमस्खलन में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 

© Copyright 2019 InspectSpot Media | All Right Reserved