ताण्हाजी द अनसंग वॉरियर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई 100 करोड़ पार - InspectSpot Media

Thursday, January 16, 2020

ताण्हाजी द अनसंग वॉरियर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई 100 करोड़ पार

ताण्हाजी द अनसंग वॉरियर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई 100 करोड़ पार

ताण्हाजी द अनसंग वॉरियर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई 100 करोड़ पार
अजय देवगन और सैफअली खान की फिल्म ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रविवार को फिल्म ताण्हाजी के 27 करोड़ का शानदार कलेक्शन के साथ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

फिल्म ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन ही 15 करोड़ के ऊपर कमाई करके बॉक्स ऑफिस धूम मचा दी थी। फिल्म ने शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन में 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था और अब यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है।

तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने शुक्रवार रिलीज़ के दिन 15.10 करोड़ का बिज़नेस किया। शनिवार को फिल्म ने 21 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 27 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया।

सोमवार को भी फिल्म ताण्हाजी का कलेक्शन अच्छा रहा और फिल्म ने लगभग 14 करोड़ का कारोबार करके चार दिन में 77  करोड़ कमाने में कामयाब रही। मंगलवार को फिल्म की कमाई फिर से बढ़ी और फिल्म ने 15 करोड़ के ऊपर का कारोबार किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 100 करोड़ हो गया है।

क्या है फिल्म ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह शिवाजी की सेना के बहादुर सुबेदार ताण्हाजी पर आधारित है। फिल्म में महाराष्ट्र के मराठा और मुगलों के बीच युद्ध दिखाया गया है। कैसे मुगलों से लड़कर तानाजी एक बार फिर मराठाओं का परचम लहराते हैं।

Read other related articles

Also read other articles

© Copyright 2019 InspectSpot Media | All Right Reserved